March 5, 2026

सोनीपत क्राइम: सोनीपत में हेरोईन तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय से रिमांड पर लिया

Heroin smuggler arrested in Sonipat, taken on remand by court

सोनीपत: मादक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध इकाई गन्नौर की टीम द्वारा एक आरोपी को हेरोईन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में गुरुवार को पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अपराध इकाई गन्नौर की टीम गश्त व पड़ताल पर लल्हेड़ी रोड, गन्नौर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को खुफिया सूचना मिली कि एक युवक बड़ी-गन्नौर रोड स्थित नहर पुलिया के पास, रेल कोच कारखाना औद्योगिक क्षेत्र बड़ी के नजदीक, हेरोईन की आपूर्ति के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील उर्फ रंगा निवासी गन्नौर बताया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की पहनी पैंट से एक पारदर्शी पॉलिथीन बरामद हुई। पॉलिथीन की जांच करने पर उसमें हेरोईन पाई गई। बरामद मादक पदार्थ को पॉलिथीन सहित विद्युत कांटे पर तौला गया, जिसका कुल वजन 10 ग्राम पाया गया।

इस संबंध में थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी में मादक द्रव्य पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। बाद में अनुसंधान टीम ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

About The Author