February 23, 2026

सोनीपत में 80 से ज्यादा बंदरों को पकड़ा गया

Over 80 monkeys were caught in Sonipat.

सोनीपत: नगर निगम सोनीपत के मेयर राजीव जैन जानकारी देते हुए। 

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में नगर निगम ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया है, शहर में बंदरों के उत्पाद परेशान नागरिकों की मांग पर टेंडर के जरिए ठेकेदार को इस काम पर लगाया गया है और अब तक 80 से ज्यादा बंदरों को पकड़ा गया है जिनकी स्वास्थ्य जांच करने के उपरांत क्लेशर के जंगलों में छोड़ा जायेगा।

नगर निगम में स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार बंदरों के द्वारा घर की छतों पर, पार्कों एवं बाजारों में उत्पाद मचाने की शिकायत मिल रही थी, निगम ने दो बार टेंडर जारी भी किया परंतु कोई ठेकेदार न आने के कारण नागरिकों को राहत नहीं मिल पा रही थी। पशु नियंत्रण टीम के साथ सुरक्षित ढंग से बंदरों को पड़कर पिंजरे में बंद करते हैं और उनके खाने-पीने का प्रबंध करते हैं।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जहां-जहां से नागरिकों की शिकायत मिल रही है वहां वहां टीम को बंदर पकड़ने के काम पर लगाया जा रहा है और नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बंदरों से पूरी तरह राहत दिलवाना है इसके साथ ही वन्य जीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

नगर निगम सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने बताया कि शहर के नागरिक लंबे समय से बंदरों के उत्पात से परेशान थे, बंदर पकड़ने का काम शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे सभी इलाकों से बंदरों को पकड़ा जाएगा। बंदरों को पकड़ने के बाद कोई परेशानी ना हो इसके निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

About The Author