November 9, 2025

पीएम मोदी ने मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया

PM Modi inaugurated Mizoram's first railway line Bairabi-Sairang

पीएम मोदी को मिजोरम पहुंचने पर पारंपरिक टोपी पहनाई गई।

मिजोरम।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया। यह 51 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन मिजोरम को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधे जोड़ती है। इस परियोजना में कुल 45 सुरंगें, 88 छोटे और 55 बड़े ब्रिज बनाए गए हैं। इसके अलावा इसमें 114 मीटर ऊंचा पियर ब्रिज भी शामिल है, जो देश का दूसरा सबसे ऊंचा है और कुतुब मीनार (72 मीटर) से भी ऊँचा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले कुछ राजनीतिक पार्टियां मिजोरम को अनदेखा करती रहीं, लेकिन अब यह राज्य देश के विकास के फ्रंटलाइन में है। उन्होंने इस परियोजना को देश के दूर-दराज इलाकों में विकास की मिसाल बताया। यह परियोजना 9000 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई है। इसके माध्यम से मिजोरम के सायरंग से दिल्ली की ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी, जबकि सायरंग-कोलकाता ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। सायरंग-गुवाहाटी ट्रेन भी नियमित रूप से चलेगी।

पीएम मोदी ने बताया कि मिजोरम प्रतिभाशाली युवाओं से भरपूर है। सरकार ने यहां 11 एकलव्य आवासीय स्कूल बनाए हैं और छह और स्कूलों पर काम शुरू होने वाला है। मिजोरम में लगभग 4500 स्टार्टअप और 25 इनक्यूबेटर काम कर रहे हैं। जल्द ही हेलिकॉप्टर सेवाएं भी शुरू होंगी, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों की पहुंच आसान होगी।

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि यह रेल लाइन मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है और भविष्य में इसे म्यांमार सीमा तक बढ़ाया जा सकता है। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) और जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) ने भी इस परियोजना का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह केवल रेल कनेक्टिविटी नहीं है, बल्कि यह मिजोरम की सामाजिक-आर्थिक उन्नति की नई जीवनरेखा है।” इस परियोजना से मिजोरम के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार में बेहतर अवसर मिलेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *